HEALTH NEWS

अब राज्यों की अच्छी स्वास्थ्य योजनाएं पूरे देश में होंगी साझा! स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू की नई NHM Webinar Series

नई दिल्ली | Health Update | 12 जुलाई 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने National Health Mission (NHM) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सफल स्वास्थ्य पहलों को साझा करने के लिए Monthly Webinar Series on Best Practices and Innovations शुरू की है। इसका उद्देश्य अलग-अलग राज्यों में सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडल और नवाचारों को सामने लाना और दूसरे राज्यों को उनसे सीखने का अवसर देना है।

शुरुआती वेबिनार का विषय “Anemia, Child and Adolescent Health” रहा। इसमें झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सफल पहलों और स्वास्थ्य हस्तक्षेपों पर प्रस्तुतियां दी गईं। मंत्रालय की इस पहल के जरिए राज्यों के बीच अनुभव और प्रभावी स्वास्थ्य मॉडल साझा किए जाएंगे।

यह सीरीज हर महीने आयोजित किए जाने की योजना है और NHM के तहत बेहतर स्वास्थ्य प्रथाओं तथा नवाचारों के आदान-प्रदान पर केंद्रित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button